गोवंश से भरा लोडिंग वाहन खाया पलटी
मौके पर ही पांच गोवंश की मौत
वाहन छोड़ फरार हुए आरोपी
गोवंश से भरा एक पिक अप वाहन उगली मार्ग पर पलटी खा कर क्षतिग्रस्त हो गया वाहन में क्रूरता पूर्वक भरे गए 10 गोवंश में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, घटना सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है, सिटी थाना प्रभारी टी आर पटेल ने बताया कि सोमवार रात करीब 4:00 बजे सूचना मिली की एक लोडिंग वाहन तलेन से उगली की ओर अवैध रूप से गोवंश का परिवहन कर ले जाया जा रहा है, सूचना पर पुलिस ने जब हुगली रोड पर सर्चिंग की तो वाहन नाले में पड़ा पाया गया, पुलिस को अंदेशा है कि पिकअप वाहन चालक को पुलिस के पीछा करने की भनक लगने पर वाहन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने के प्रयास किए होंगे, जिससे वह शुजालपुर -उंगली के मध्य मार्ग के एक और नाले में पलटी खा गया, क्षतिग्रस्त वाहन को छोड़कर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, नगर पालिका की जेसीबी से वाहन को सीधा किया गया, वाहन में क्रूरता पूर्वक भरे गए 3 गाय तथा 7 केडो में से 5 केड़ो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, मृत केडो का पीएम कराने पश्चात नपा द्वारा दफनाया गया, पुलिस ने वाहन को अपनी जप्ती में लेते हुए वाहन चालक की तलाश कर रही है,
रिपोर्ट शुजालपुर