महिला की मौत के बाद पांच मासूम बच्चों के सर से उठा मां का साया ।
झांसी खजुराहो फोरलेन पर बने टोल प्लाजा बैरियल से मोटरसाइकिल पर सवार महिला का सर टकराया जिससे वह गम्भी रूप से घायल हो गई गंभीर हालत में महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश महोबा जिला के महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम खिरिया निवासी सूरज अहिरवार की 32 वर्षीय पत्नी सखी अहिरवार अपने देवर दीपू अहिरवार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंगलवार की सुवह 7 बजे के लगभग खिरिया

गांव से अपने 8 माह के मासूम पुत्र बाबू को लेकर बागेश्वर धाम जा रही थी तभी साढ़े 9 बजे के लगभग पचावरा गांव के पास बने फोरलेन पर टोल प्लाजा बैरियल की ऊँचाई कम होने से बैरियल पार करते समय उसके देवर ने सर झुका लिया तो वही पीछे बैठी उसकी भाभी सखी का सर बैरियल से टकरा गया इस हादसे में महिला सर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई साथ ही अपनी गोद मे लिए मासूम पुत्र को भी मामूली चोटें आई घायल अवस्था मे खून से लथपथ पड़ी महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया और मासूम बच्चे का उपचार किया गया सूचना पर अस्पताल पहुची पुलिस ने जांच कर मर्ग कायम करते हुए पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हबाले कर दिया तो वही भाभी की मौत की खबर सुन इसका देवर दीपू अहिरवार अस्पताल से भाग गया ।
पुत्र रत्न की प्राप्ति होते ही हर मंगलवार को बागेश्वर धाम जाती थी महिला ।
मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सखी अहिरवार की चार बेटियां थी खुशबू 10 वर्ष,मोटटों 8,दीपा 6 और नेहा 4 बर्ष मगर पुत्र प्राप्ति न होने के चलते वह बागेश्वर धाम गई हुई थी जहा बागेश्वर धाम की कृपा से उसे पुत्र रत्न प्राप्ति हुई साथ ही सखी अहिरवार के शरीर पर सफेद दाग थे जिसके सही होने की कामना और पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने के चलते वह हर मंगलवार को बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जाती थी और आज मंगलवार को बागेश्वर धाम जा रही थी तभी बैरियल से टकराने से यह हादसा घटित हो गया माँ के निधन के बाद अब उसके मासूम बच्चों के पालनपोषण और भरणपोषण कैसे होगा इसकी चिंता है सखी का पति सूरज मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का भरणपोषण कर रहा था माँ की मौत के बाद अब बच्चों के ऊपर संकट के बादल टूट पड़े है ।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर