खबर सहारनपुर मंडल से
भारतीय किसान यूनियन (एकता) के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में मृतको को दी श्रद्धांजलि
मृतकों के प्रति संवेदना व घायलों के स्वास्थ्य लाभ हेतु कामना की गई
मुजफ्फरनगर
जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता मुजफ्फरनगर द्वारा सुजड़ू चुंगी चौराहें तक कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भारतीय किसान युनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी के आदेश पर कैम्प कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी व मेहराब रहमान के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष शुजाअत राणा की मौजूदगी में इकट्ठे पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मौन रखकर और कार्यालय से सुजड़ू चुंगी चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर इस कायराना बर्बर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाकियू (एकता) जिलाध्यक्ष शुजाअत राणा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्याओं से पूरा देश स्तब्ध है तथा इस मामले में हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरा देश एकजुट होकर सरकार के साथ है आगे कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बर्बर हमले में घायल लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बघरा पंकज सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी,मेहराब रहमान,जिला संगठन मंत्री मोहम्मद शाहनवाज,जिला उपाध्यक्ष निखिल मित्तल,वार्ड अध्यक्ष नूर हसन,सैफुल रहमान,वसीम खान,साजिद अली,सलमान,रोहित,सरदार फारुकी,मोहम्मद फैज,नौशाद खान,वसीम हरसोली,आकिब चौधरी,अब्दुल्ला खान,शाहिद मुर्तजा अब्बासी,सनव्वर,मोहम्मद इरशाद,मोहम्मद मुमताज सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़