चोरी की योजना बनाते समय 03 शतिर चोर गिरफ्तार,
पूछताछ में चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
चोरी का सामान व अवैध तमंचा बरामद

गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए चोरी की घटनाओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में हो रही छोटी से छोटी चोरियो का जल्द से जल्द खुलासा करने एवं चोरी में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश जिले के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए इन्ही आदेशों के पालन में थाना छपिया पुलिस को 03 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर पूर्व में घटित चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में सफलता मिली है।
थाना छपिया पुलिस क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी की योजना बनाते समय 03 शातिर चोरो को मसकनवाॅ गौरा रोड स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा मसकनवाॅ में दिनांक 05.03.2021 को एक घर से अंगूठी, चेन, बैट्री, इन्वर्टर व अन्य समान तथा ग्राम भोपतपुर में स्थित माॅ दुर्गा इण्टर काॅलेज से 05 दिन पूर्व 05 अदद सीलिंग फैन चोरी करने की घटना को स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी करने के उपकरण व निशानदेही से चोरी का समान बरामद किया गया है। अभियुक्त राजेश उर्फ नानबच्चा शातिर किस्म का अपराधी है जिसपर जनपद बस्ती में हत्या व लूट जैसे जघन्य अभियोग पंजीकृत है। गिरोह का सदस्य सद्दाम भी पूर्व में थाना छपिया द्वारा ही चोरी के मुकदमों में जेल भेजा गया था।
गोंडा यू०पी०से आवैश अंसारी की रिर्पोट