बरेली। फ्यूचर यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध पर कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ साइबर क्राइम के स्टेशन हाउस अधिकारी नीरज सिंह, आईपीएस सुश्री मेविश टॉक, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के चांसलर मुकेश गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथि वक्ता मेविश टॉक ने साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने पासवर्ड सुरक्षा और संदिग्ध लिंक से बचने का सुझाव किया। नीरज सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उप कुलसचिव प्रोफेसर पंकज कुमार मिश्रा ने यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। चांसलर मुकेश गुप्ता ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रवन पाण्डेय जिला संवाददाता बरेली