ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
29/04/2025
ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था हेतु क्रेडा ने 24 सुधार योग्य सोलर ड्यूल पम्पों का किया मरम्मत
जगदलपुर, 29 अप्रैल 2025/ जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा समन्वित पहल किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार मरम्मत योग्य हेण्डपम्पों एवं सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण अभियान चलाया जाकर सुधार किया जा रहा है। सहायक अभियंता क्रेडा जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार क्रेडा द्वारा जिले के विभिन्न स्थलों में पेयजल व्यवस्था हेतु 1043 सोलर ड्यूल पम्प तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत 777 नग सोलर ड्यूल पम्प स्थापित किये जा चुके हैं।साथ ही खराब हो रहे सोलर संयंत्रों का संधारण भी लगातार नियमित रूप से विभाग द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में ग्रीष्मकालीन पेयजल जरूरत को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा भी अकार्यशील सोलर संयंत्रों को कार्यशील कर पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के अंतर्गत पेयजल हेतु स्थापित सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण क्रेडा के प्रधान कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नवीन स्पेयर पम्पों को स्थापित कर संयंत्रों को कार्यशील किया गया है तथा सुधार योग्य पम्पों को सुधार कर अब तक कुल 24 नग संयंत्रों को कार्यशील किया जा चुका है। जिसके तहत ग्राम आमागुडा, बाघनपाल, कोड़ेनार (कुमापारा), लेण्ड्रा (आवासपारा), छापरभानपुरी (हलवापारा), मावलीपदर (पाण्डेगुड़ापारा), चिड़पाल (डोगमापारा), कापानार (स्कूलपारा एवं नयापारा), चमिया, कण्डोली (पटेलपारा) तथा विश्रामपुरी (नहरपारा) में नवीन मोटर पम्प स्थापित किए गए हैं। वहीं जिला क्रेडा कार्यालय स्तर पर ग्राम लालागुड़ा (पुजारीपारा), करंजी (डाबरीगुड़ा), टेकामेटा (पटेलपारा), राजूर (स्कूलपारा), धनपुंजी, अटपहरीसेमरा, टलनार, जुनावनी (स्कूलपारा), करमरी, बास्तानार (किसकेपारा), रतेंगा (सरगीगुड़ा), रतेंगा (बड़ेबदरंगा) तथा मूतनपाल (डोंगरीपारा) के सुधार योग्य सोलर सयंत्रों के मोटर पम्पों को कार्यशील किया गया है। जिससे उक्त ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को ग्रीष्मकाल में पेयजल की समुचित उपलब्धता हो सकेगी।