प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ —
अक्षय तृतीया पर 85 जोड़ों का सामूहिक विवाह, उपमुख्यमंत्री और मंत्री ने दीं शुभकामनाएंकवर्धा, , अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 85 जोड़े सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। गांधी मैदान में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। नवदंपतियों को 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक भी मंच से प्रदान किए गए।सांसद संतोष पाण्डेय, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा:
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के आत्मसम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिली है। यह सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं बल्कि बेटियों के नए जीवन की नींव है। सरकार आने वाले समय में इस योजना को और अधिक व्यापक व प्रभावी स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा:
आज नवविवाहित जोड़े एक नई जिम्मेदारी के साथ जीवन की यात्रा आरंभ कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शुरू हुई यह योजना आज जनकल्याण की दिशा में एक आदर्श उदाहरण बन चुकी है। वर्तमान सरकार के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को पारदर्शिता और भव्यता के साथ लागू किया जा रहा है।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया:
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े 50 हजार रुपये का व्यय किया गया, जिसमें 35 हजार रुपये की सहायता राशि और 15 हजार रुपये की सामग्री दी गई।
परंपरा और संस्कृति की झलक:
वीर सावरकर भवन से गुदुल बाजा, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ 85 दूल्हों की बारात निकली। वर पक्ष की अगवानी में डंडा खेल की पारंपरिक प्रस्तुति ने विवाह को सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी वधु पक्ष की भूमिका में नजर आए।