सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना से यह गांव धन्य होगा: महेन्द्र पाण्डेय
सोनभद्र। अक्षय तृतीया पर बुधवार को सदर विकास खंड के तरावां गांव में विधि विधान से भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना की गई। मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा महेन्द्र पांडेय ने अन्य अतिथियों के साथ भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम की पूजा-अर्चना किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि श्रीरामपुरी नाम से मशहूर तरावां गांव के लोग हमेशा से राष्ट्रवाद की सोच का साथ दिया है। सामाजिक, राजनीतिक दोनों गतिविधियों में यहां के लोगों की बड़ी भूमिका रही है। भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना से यह गांव धन्य होगा। बाद उन्होंने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद को हमेशा के लिए खत्म करना है, तो उसके लिए भगवान परशुराम के आदर्शो का अनुसरण करना होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने भी भगवान परशुराम के आदर्शो का अनुसरण करते हुए आतंकवाद के सर्वनाश का संकल्प लिया है। काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राममोहन पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम पौरूष और पराक्रम के प्रतीक हैं। उन्होंने अधर्मियों का संहार किया था। उनके संदेशों को समझने की जरूरत है। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।