खबर सहारनपुर से
थाना बेहट,थाना नानौता,थाना देहात कोतवाली,थाना मण्डी,थाना नकुड एवम कोतवाली नगर प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना बेहट प्रभारी सुबे सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने आमने सामने की हुई मुठभेड़ में बाईक सवार बदमाश को किया गिरफतार
गांव बावेल बुजुर्ग के रास्ते हुई इस भीषण मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के कब्जे मोके से एक मोटर साइकिल के अलावा देशी तमंचा व जिंदा/खोखा कारतूस किया बरामद
पकड़ा गया बदमाश धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट,307 प्राण घातक हमला,3/5-ए/8 गौकशी अधिनियम में 5 बार भी जा चुका है जेल
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीमो की 2 बड़ी कार्रवाई
थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की पुलिस टीम ने पकड़ा फर्जी नम्बर प्लेट लगा टाटा कम्पनी का ट्रक,2 अभियुक्त गिरफ्तार,मुन्ना का अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला
थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई,,क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए 4 लोगों का, किया शांतिभंग में चालान
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने पकड़ा चाकू धारी बदमाश,नाजायज चाकू हुआ बरामद
थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह की पुलिस टीम ने भी पकड़ा,चाकू धारी बदमाश,नाजायज चाकू हुआ बरामद,एक वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने पकड़ा तमंचा धारी वांछित बदमाश,अवैध देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद,अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला
कोतवाली नगर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम ने भी माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए,किया एक शातिर वारंटी गिरफ्तार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई
एक के बाद एक कुख्यात बदमाशों पर कार्रवाई कर उन्हें लोहे के चने चबाते हुए जेल की सलाखें दिखाने वाले एवम बेहट क्षेत्र से अपराधो का धड़ाधड़ सफाया करने वाले इंस्पेक्टर बेहट सुबे सिंह की पुलिस टीम का एक बार फिर कल रात कलसिया रोड स्थित बावेल बुजुर्ग की और जाने वाले रास्ते पर बाईक सवार बदमाश से हुआ आमना सामना,इस आमने सामने की भीषण मुठभेड़ के बाद बदमाश को पकड़ लिया गया,जिसके कब्जे मौके से एक मोटर साइकिल के अलावा देशी तमंचा व जिंदा/खोखा कारतूस भी बरामद किए गए।आपको बता दें,कि कल रात इंस्पेक्टर सुबे सिंह की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार व बलराम सिंह अपनी सहयोगी टीम के साथ कलसिया मार्ग पर चेकिंग पर थे,कि अचानक कलसिया रोड की और नहर पटरी स्थित बावेल बुजुर्ग की और जाने वाले रास्ते पर एक बाईक सवार युवक आता दिखाई दिया,जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च दिखाकर रूकने का भी इशारा किया,वह नहीं रुका तथा पुलिस टीम पर फायर झोंकता हुआ भागने लगा,और पुलिस टीम ने इस बदमाश मोनू उर्फ मोहरम उर्फ मोहतसिन पुत्र नसीम निवासी ग्राम रिढी मोहद्दीपुर को घेरकर पकड़ लिया,जिसके कब्जे मौके से एक बाईक,देशी तमंचा एवम जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया गया।पकड़े गए बदमाश का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।इसके अलावा *थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान दिल्ली सहारनपुर रोड से फर्जी नम्बर प्लेट लगे एक टाटा कम्पनी के ट्रक के साथ दो अभियुक्तों मुन्ना पुत्र आस मौहम्मद एवम अफजाल पुत्र मोमीन निवासी ग्राम जौंला थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को उस समय पकड़ा,जब सामने से आ रहे ट्रक को रूकने का इशारा किया,परंतु वह नहीं रूका तथा ट्रक और तेज दौड़ा दिया,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस ट्रक का पीछा करते हुए टोल प्लाजा के पास घेराबंदी के दौरान पकड़ लिया,पुछताछ करने पर ट्रक सवार मुन्ना तथा अफजाल ने बताया,कि यह ट्रक फाइनेंस करा रखा है,हम समय पर इसकी किस्त नहीं दे पा रहे थे इसलिए फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहे थे,ताकि फाइनेंस कम्पनी वाले या फिर पुलिस इस ट्रक को पकड़ ना ले।इसके अलावा थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की ही पुलिस टीम
उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने अपनी सहयोगी टीम के साथ क्षेत्र में एक बार फिर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए आपस में लड झगड़कर क्षेत्र के शांत माहौल में खलल डालने वाले 4 लोगों भोपाल पुत्र जयसिंह,रविन्द्र पुत्र सत्यपाल,सोनू पुत्र इन्दल सिंह एवम अंकित पुत्र ध्यान सिंह सभी निवासी ग्राम साधू का डेरा,भारी दीनदारपुर का शांतिभंग में किया चालान।इसके अतिरिक्त थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम हेड कांस्टेबल,संजीव कुमार,पंकज कुमार तथा कांस्टेबल अनिरुद्ध कुमार ने भोले भाले लोगों को चाकू दिखाकर हम उत्पन्न करने एक चाकू धारी बदमाश शाहरुख पुत्र अली खान निवासी हबीबगढ निकट आलम मस्जिद को चुनमुन के बाग के पास से एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।जबकि थाना मण्डी प्रभारी बीनू सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान पानी की टंकी के पास स्थित पशुपेठ के सामने से एक चाकू धारी बदमाश मौहम्मद शाहनवाज पुत्र सलीम निवासी पीर वाली गली को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।और यही नहीं इंस्पेक्टर बीनू सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने ही दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी मेहरबान पुत्र सत्तार निवासी केला कालोनी को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सिराजुद्दीन एवम उपनिरीक्षक आजाद सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान छुछकपर रोड से एक वांछित तमंचा धारी बदमाश मुस्तकीम पुत्र मकबूल निवासी अम्बेहटापीर को एक देशी तमंचे व कारतूस के साथ किया गिरफतार।जिसका अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला।जबकि कोतवाली नगर प्रभारी सुनील नागर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम मालीगेट चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम ने अपनी सहयोगी टीम के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी चन्द्र चानना पुत्र गुलशन चानना निवासी हजीरा सराय बंदरों वाला बाग को किया गिरफतार।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़