उरई(जालौन)
डीएम ने किया सरसौखी स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण:
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश:
ग्राम सरसौखी स्थित कान्हा गौशाला का गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को गुड़ व चना खिलाया और गौशाला की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि गौवंशों के लिए हरे चारे, भूसे और साफ़ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि गौवंश किसी संक्रमण की चपेट में न आएं। उन्होंने साफ़-सफाई के साथ-साथ गोबर व अन्य अपशिष्टों के उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए। चारे की गुणवत्ता और आपूर्ति की जानकारी लेते हुए डीएम ने कहा कि गौवंशों को ताजा और पौष्टिक चारा उपलब्ध कराया जाए। यदि आपूर्ति में कोई समस्या हो तो समय रहते वैकल्पिक प्रबंध किया जाए। उन्होंने बीमार पशुओं के इलाज और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गौशाला में मौजूद सभी गौवंशों की संख्या, टीकाकरण, चारा व्यवस्था आदि की प्रविष्टि रजिस्टर में नियमित रूप से भरी जायें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं का संचालन एक मानवीय कार्य है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरमी को देखते हुए गौवंशों की देखभाल पूरी सेवाभाव के साथ की जायें । निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी, पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश