जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
रिपोर्ट तीरथ सिंह यादव
व्यूरो चीफ महोबा
नवागंतुक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील चरखारी दिवस में सुनी समस्याएं दिए निर्देश
चरखारी ( महोबा) – चरखारी तहसील सभागार में डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता व एसपी प्रबल प्रताप सिंह,सीडीओ हरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रार्थना पत्र के माध्यम से 71 शिकायतें आई, एक शिक़ायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व विभाग द्वारा चकरोड’ सेक्टर के अलावा विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के बाद पुनः कब्जा की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
नवागन्तुक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज नए लागू हुए रोस्टर के मुताबिक चरखारी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची और नवागन्तुक जिलाधिकारी के आने की सूचना पाते ही इस बार कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रो से भारी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत हुए और जिलाधिकारी ने एक एक शिकायत को गंभीरता से सुना तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस पर आई शिकायत को समस्य से निस्तारण एवं शिक़ायत के बिंदुओं पर जांच कराकर ही निस्तारण करें।
समाधान दिवस पर वार्ड धनुषधारी सभासद सुरेन्द्र प्रताप ने प्रार्थना पत्र दिया कि नगर में विद्युत विभाग द्वारा नई केवल वार्डों में डाली जा रही है जिसमें स्ट्रीट लाइन की केबिल नहीं डाली गई जिसे नगर पालिका की मरकरी लगातार जलती रहती हैं जिससे विद्युत ऊर्जा बर्बाद होती है , नगर में स्ट्रीट केबिल डाले जाने की मांग की है
वही वार्ड कजियाना सभासद मुहम्मद सरफराज ने शिकायती पत्र दिया और बताया कि नगर चरखारी की हर गली को हर घर योजना के तहत खोद दिया गया है और उसमें चले रहा मरम्मत कार्य में घोर लापरवाही ठेकेदारों द्वारा बरती जा रही है,6 महीने से खुदी पड़ी सड़को न तो बनाया जा रहा है और जहां मरम्मत कार्य किया है मानकों की विपरीत किया जा रहा,घटिया किस्म कार्य हर वार्ड में चल रहा है सी सी बनाने में डस्ट का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है व इंटर लॉकिंग को बिना बेस बनाए लगाई जा रही है ,जिसमें जिलाधिकारी ने मामले की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है ,
कस्बा निवासी काश्तकार शिवजी गुप्ता ने बिजली के शार्ट सर्किट से 20 बीघा की फसल जलकर नष्ट हो जाने पर मुआवजा की मांग रखी है, अधिवक्ता सुरेन्द्र यादव ने छोटा रमना में बीच मार्ग पर लगें विधुत हटाने की मांग की है
इस मौके पर डॉआसाराम,एडीएम न्यायिक सलिल कुमार, एसडीएम डाक्टर प्रदीप कुमार , जिला विकास अधिकारी पंकज कुमार , जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेई, जिला प्रोबेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक, डीएसओ एस के तिवारी,तहसीलदार रामानंद मिश्रा नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा, ईओ अमरजीत,बीडीओ विपिन गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें।।