जिले के कैमोर थाना अंतर्गत ग्राम गुड़ गुडौहा में नवविवाहिता शांति बाई वर्मन के आग से जलकर मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर महिला के प्रेमी को किया गिरफतार
कटनी पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में सीएसपी शशिकांत शुक्ला द्वारा नव विवाहिता की मृत्यु के मामले में सघन बारीकी से जांच की गई, घटनास्थल का निरीक्षण एफ एस एल टीम की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी जबलपुर डॉक्टर नीता जैन द्वारा किया गया । सीएसपी शशिकांत शुक्ला द्वारा मृतक के परिजनों , मायके पक्ष एवं घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। जांच पर पाया गया कि मृतिका शांति बाई बर्मन का विगत 3 सालों से गांव के ही रहने वाले विवाहित युवक राजकुमार वर्मन से प्रेम संबंध चला रहा था, घटना की रात्रि 2:00 बजे जब पति घर पर नहीं था तो राजकुमार वर्मन घर पहुंचा, जहां उसका शांति बाई बर्मन से विवाद हो गया और उसने विवाद के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और गांव से फरार हो गया । टीआई कैमोर अरविंद जैन लगातार फरार हुए प्रेमी की पतासाजी कर रहे थे और गत दिवस फरार प्रेमी राज कुमार वर्मन को मैहर जिला सतना से पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा धारा 302 भारतीय दंड विधान का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राजकुमार वर्मन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट =राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़