विधायक ने फुटबॉल खिलाड़ियों को दिए ट्रैक सूट
दुद्धी सोनभद्र- समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को गोंडवाना भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने की। इस अवसर पर विधायक विजय सिंह गौड़ ने बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और संगठन पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें सेक्टरवार पीडीए जन पंचायत का आयोजन, मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने, शिक्षा और स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और अनुशासन पर चर्चा की गई। इसके अलावा बूथ स्तर पर बूथ कमेटी को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विधायक विजय सिंह गौड़ ने मेजर ध्यानचंद एकेडमी के फुटबॉल खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए 24 पुरुष और महिला खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिया। इस अवसर मेजर ध्यानचंद एकेडमी के अध्यक्ष शिवशंकर एडवोकेट ने सभी का आभार प्रकट किया।
बैठक में अनवर अली, कल्लन खान, मानसिंह गौड़, रामलाल यादव, प्रेमसागर पांडेय, हृदय नारायण गौड़, गोविंद लाल विश्वकर्मा, श्रीराम रौनियार, वेद अग्रहरि, आशा रावत, कौशल्या देवी, मीना देवी, मंजू देवी, अजय कुमार यादव, मयंक पटेल, कैलाश यादव सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह