पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान जंग के मुहाने पर हैं। दोनों देशों के बीच अभी कोल्ड वॉर जारी है। युद्ध की आग कभी भी भड़क सकती है। ऐसे में भारत ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों को कल यानी 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में कल एमपी के ग्वालियर में सिविल डिफेंस एयर मॉक ड्रिल होगी। इससे पहले ग्वालियर के बाल भवन में खास बैठक आयोजित की गई। इस बैठक मे सिविल डिफेंस से जुड़े मुद्दे पर पुलिस-प्रशासन, सीआईएसएफ, होमगार्ड, बीएसएफ ओर एयर फोर्स के अधिकारी मौजूद रहे। कल ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में स्थित आईटीआई कॉलेज में मॉक ड्रिल होगी। सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक एक्सरसाइज की जाएगी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर युद्ध का सायरन बजाया जाएगा।