10 मई को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का होगा आयोजन
सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना है। हम सेवा को ही धर्म मानते हैं : हर्ष अजमेरा
यह शिविर केवल चिकित्सकीय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल है। आरोग्यम अस्पताल सदैव मानव सेवा में अग्रसर रहेगा – जया सिंह
हजारीबाग : जनता जनार्दन की सेवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को अपना संकल्प मानते हुए आरोग्यम अस्पताल के द्वारा 10 मई दिन शनिवार को एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आरोग्यम अस्पताल परिसर, हजारीबाग में आयोजित होगा, जिसमें मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, स्नायु संबंधी रोगों तथा फिजियोथेरेपी से संबंधित समस्त जाँच एवं परामर्श निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। जिसमें डॉ. विकास कुमार जो ब्रेन एवं स्पाइन रोगों के विशेषज्ञ हैं वहीं डॉ. एन.एस. उज्जैनफिजियोथेरेपिस्ट, अमेरिका से प्रशिक्षित, जो हड्डी, जोड़ एवं स्नायु चिकित्सा से संबंधित है।
शिविर में जाँच की जाने वाली प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं
बार-बार सिर दर्द, चक्कर आना, हाथ-पैर का सुन्न होना,गर्दन एवं पीठ में तेज दर्द,रीढ़ की हड्डी की चोट, स्लिप डिस्क, स्पाइनल इंजरी,ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी, लकवा, बोलने या याद रखने में कठिनाई,थकावट, चलने में असमर्थता, स्पाइनल टी.बी.,उच्च रक्तचाप (बी.पी.), मधुमेह (ब्लड शुगर) की नि:शुल्क जाँच भी उपलब्ध है। अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा की आरोग्यम अस्पताल का मूल उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और हर वर्ग तक अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। हमारा प्रयास है कि आमजन तक पहुंचकर उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाए। वहीं अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा की यह शिविर न केवल चिकित्सा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी है। आरोग्यम अस्पताल सदैव सेवा, संवेदना और संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है