सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत रुवाहा में किया 10 लाख लागत के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
सरकार गांवों के विकास के लिये प्रतिबद्ध… विधायक
वर्ष 2003 से प्रदेश में हमारी सरकार के आते ही ग्रामों में विकास की अनेकों योजनाएं आईं बच्चों के अध्ययन के लिए प्रत्येक 2 किलोमीटर पर प्राइमरी स्कूल एवं हर 5 किलोमीटर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई लोगों की उत्तम स्वास्थ्य के लिए गांव गांव प्राईमरी हेल्थ सेंटर खोले गये है, गांव में आवागमन हेतु हमारी सरकार द्वारा पक्की सड़कें बनाई गई है, गांव की बहनों को लाडली बहना योजना से जोड़कर उन्हें आर्थिक सहायता देने का कार्य, 1 रुपये किलो में राशन उपलब्ध कराने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया गया है, प्रदेश सरकार के अलावा के केंद्रीय सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमन्त्री सड़क योजना जैसी सैंकड़ों योजनायें देकर हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य किया। यह बात सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत रुवाहा के ग्राम रुवाहा में वानखंडेश्वर मंदिर पर आयोजित 10 लाख लागत की सीसी रोड के भूमि पूजन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही, उन्होने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में ज्यादा से ज्यादा निधि गाँवों के विकास के लिये दूंगा। हर गांव में पक्की गलियां एवं यहाँ हर खंभे पर लाईट लगा कर गांव को रोशन करने का प्रयास है । इस अवसर पर ग्राम वासियों की मांग पर प्रांगण में पावर ब्लॉक लगाए जाने हेतु ₹300000 देने की घोषणा भी की गई कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य कपिल शर्मा के अलावा मंडल अध्यक्ष सेंवढा मुकेश चौधरी मंडल अध्यक्ष थरेट देवेश चौधरी तथा राममिलन चौधरी, धर्मेंद्र खडडर,प्रवीण गोस्वमी ,वीरू शर्मा ,कमलेश गुप्ता, विजय गुप्ता, रुस्तम सिंह कौरव,पवन पाठक, संतोष शर्मा, राजू कुशवाहा, बबलू राजपूत चीना, संजीव सिंह कमरिया, दीपक यादव, राजपाल सिंह गुर्जर, माधव सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे । चंद्रपाल यादव एवं सचिव मुकेश भार्गव द्वारा समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर ग्रामवासी रामकुमार यादव, शिरोमणि सिंह यादव, आराम सिंह यादव, अटल सिंह यादव ,रामनरेश जाटव ,रमेश यादव ,महेश साहू ,अजय पटेल, उत्तम सिंह, कमल सिंह बाबा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में यहां आयोजित सहभोज में विधायक अग्रवाल ने ग्राम वासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन ग्रहण किया ।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव