बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर सुंदरपुर के पास एक दुखद हादसा सामने आया। देर शाम करीब 6:30 बजे, रॉन्ग साइड से तेजी से आ रहा एक बाइक सवार युवक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार की हालत गंभीर थी। उसे तत्काल फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने लोगों से सड़क नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यू hai ज़