ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक 11 मई 2025 को गंजडुंडवारा में
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गंजडुंडवारा-
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक दिनांक 11 मई 2025 दिन रविवार को समय 10:00 बजे से नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा के सभागार में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है।
जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान के अनुसार इस बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारी के निष्कासन एवं सक्रिय पदाधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा आगामी 27 मई 2025 को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की 38 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी कराने पर विचार किया जाएगा। बैठक में स्वर्गीय बालेश्वर लाल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों का चयन किया जाएगा। जिसके लिए समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।
जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने जनपद के जिला, तहसील स्तरीय पदाधिकारी एवं सदस्यों से उक्त तिथि को अधिक से अधिक संख्या में समय से पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।