बजाग डिंडोरी जिले का एक ग्राम पंचायत ऐसा भी जहां प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर वर्षो से कर रहे आवेदन, जर्जर मकान में पन्नी लगा कर ग्रमीण जर्जर मकानो में रहने मजबूर, सरकारी सिस्टम की लापरवाही की सजा भुगत रहा ग्रमीण जनता, आवास का लाभ जल्द दिए जाने की मांग महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने की
एंकर- डिंडोरी जिले एक ग्राम पंचायत ऐसा भी जहां आज तक एक भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रमीणों को नही मिला, जनपद पंचायत बजाग के ग्राम पंचायत गीधा में ग्रमीणों को आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ एक भी ग्रमीणों को नही मिला पूरे ग्राम पंचायत कच्चे मकान ओर वारिस से बचने के लिए पन्नी लगे मकान दिखाई दे रहे, ग्रमीणों ने आवास योजना का लाभ लेने के लिए अनेक बार ग्राम पंचायत से लेकर कलेक्टर तक को आवेदन दे चुके है लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद आवास का लाभ न मिल सका और सरकारी सिस्टम का खमियाजा ग्रमीणों को भुगतना पड़ रहा है, इस मामले में हम जब पंचायत समन्वयक से जानकारी ली तो पता चला इस ग्राम पंचायत में आवास के लिए वर्ष 2009-10 जो सर्वे किया गया था इस ग्राम पंचायत में सर्वे किया ही नही गया, जिसके कारण ग्रमीणों को आवास योजना का लाभ नही मिल पा रहा है, वही जानकारी लगने के बाद महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सन्तोषी साहू भी ग्राम पंचायत में आकर ग्रमीणों से जानकारी लेते हुए ग्रमीणों को जल्द आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है, अब देखना होगा कि गरीबो का पक्का मकान का सपना पूरा हो पाता है या फिर ग्रमीणों का पक्का मकान का सपना, सपना ही रह जाता है।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ,
ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश