दीवान जगदीश राणा पर खाकी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने एक ट्रैक्टर ड्राइवर से खुलेआम रिश्वत की मांग की, जिससे पूरे पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ड्राइवर से कथित रूप से अवैध परिवहन के नाम पर रोका गया और ड्यूटी पर मौजूद दीवान द्वारा पैसे की मांग की गई।