लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमारदुबे बॉबी
जतारा में रेत माफियाओं का आतंक
: जतारा थाना क्षेत्र में खुलेआम अवैध रेत खनन, संरक्षण में कौन है ये सरकारी साया
टीकमगढ़, जिले के जतारा थाना क्षेत्र में इन दिनों रेत माफिया पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। रोज़ाना 50 ट्रैक्टर रेत बिना किसी रोक-टोक के निकाली जा रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है: इस गोरखधंधे को संरक्षण कौन दे रहा है?
सूत्रों के मुताबिक, हर ट्रॉली पर 5,000 से 10000 रुपये की वसूली हो रही है, और पैसे की इस दलदल में नीचे से ऊपर तक कई नाम जुड़े होने की आशंका है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ जतारा थाना क्षेत्र की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन आंखें बंद बैठा है।
आखिर किसकी सह पर चल रहा
अवैध रेत के इस खेल
यह सवाल अब जनता के मन में बार-बार उठ रहा है। क्या कोई राजनीतिक संरक्षण? क्या प्रशासनिक मिलीभगत या फिर वसूली की चुपचाप सेटिंग
जतारा की जनता
जनता पूछ रही है — कब होगी कार्रवाई
क्या प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर ये अवैध कारोबार यूं ही चलता रहेगा?