ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

महर्षि विश्व शांति आंदोलन के तत्वाधान में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए बैठक संपन्न

```

जनपद फतेहपुर ।।:-

महर्षि विश्व शांति आंदोलन के तत्वाधान में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए बैठक संपन्न :- ।।

फतेहपुर ।।:-
महर्षि विश्व शान्ति आन्दोलन के तत्वावधान में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए परम पूज्य महर्षि महेश योगी द्वारा प्रणीत भावातीत ध्यान को जन-जन तक पहुँचाना जरूरी है। महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष ब्रम्हचारी डॉ0 गिरीश चन्द्र वर्मा ने अपने सम्बोधन में इस पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का आवाहन किया। उसी आदेश के अनुपालन में आज तीसरी बैठक में तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। महर्षि विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भावातीत ध्यान वैज्ञानिक अनुसंधानों से प्रमाणित एक तकनीक है जिसके निरन्तर अभ्यास से जीवन में सुख समृद्धि पूर्ण स्वास्थ्य व अजेयता का अनुभव किया जा सकता है। अभी तक ध्यान के लिए नियुक्त ध्यान शिक्षकों के द्वारा विद्यालय के छात्र एवं अभिभावकों को ध्यान सिखाया जाता था किन्तु जन-जन तक इस ज्ञान को पहुचाने के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों को भावातीत ध्यान सिखाने का दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। पूरे शहर को 12 जोन में बॉटा गया है एवं एक जोन में से शिक्षक/शिक्षिकाओं को नियुक्त किया गया है जो प्रतिदिन 1 घण्टा जन सम्पर्क कर भावातीत ध्यान सिखायेगी। यह एक
सरल,सहज एवं वैज्ञानिक पद्धति है जिसे हर धर्म/वर्ग का व्यक्ति सुबह-शाम 15-20 मिनट के नियमित अभ्यास से
शारीरिक मानसिक रोगों से छुटकारा पाकर सुखी जीवन जी सकता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है एवं सृजनात्मकता एवं कार्यकुशलता बढ़ती है। महर्षि विद्या मन्दिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ संस्कार संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के द्वारा जन कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत् है। वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश मिश्र को
इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। उन्होने बताया कि जो लोग ध्यान सीखना चाहते है वे दिये गये नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है उनकी सुविधानुसार समय एवं स्थान का चयन कर ध्यान सिखाया जायेगा।

जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।।:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *