पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्योरा चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़
पीलीभीत में भाजपा ने अपने पत्ते को खोलें,जनपद के सभी ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशियों को किया गया घोषित।
पीलीभीत भाजपा ने पीलीभीत में ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशियों को किया घोषित। पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया है ब्लाक अमरिया से आरक्षण अनारक्षित के अंतर्गत ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। विकास खंड ललौरीखेड़ा से आरक्षण अनारक्षित के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी अजय गंगवार को बनाया गया है। इसके अंतर्गत बरखेड़ा से अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के अंतर्गत श्रीमती रामदेवी को और विकासखंड बिलसंडा से अनुसूचित जाति महिला आरक्षण के अंतर्गत श्रीमती गीता देवी तथा विकासखंड बीसलपुर से अनारक्षित आरक्षण के अंतर्गत अशोक शर्मा को ब्लॉक प्रमुख पद भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा विकासखंड मरौरी से अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के अंतर्गत श्रीमती सौभाग्यवती पत्नी गिरजा शंकर मौर्य और विकासखंड पूरनपुर से महिला आरक्षण के अंतर्गत पद को रिक्त किया गया है। आपको बताते चलें ब्लॉक प्रमुख पद का कल दिनांक 8 जुलाई 2021 को नामांकन होना है और 9 जुलाई 2021 को नामांकन से नाम वापस लेने के बाद 10 जुलाई 2021 को ब्लाक प्रमुख का चुनाव होना है 10 जुलाई 2021 को शाम 3:00 बजे के बाद वोटिंग की जाएगी।वहीं भाजपा ने एक दिन पहले ही ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए सारे रास्ते साफ कर दिए हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि पीलीभीत में सभी भाजपा कार्यकर्ता ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को जीत दिलाने को किया घोषित