जनपद फतेहपुर ।।:-
2 माह का वेतन भुगतान न होने एवं अनुबंध के खिलाफ कार्य करने के संबंध में डीएम को सौंपा ज्ञापन ।।
फतेहपुर ।।:-
जनपद के विद्युत वितरण मंडल फतेहपुर में मैसर्स एंड सॉफ्ट इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू विद्युत मीटर रीडिंग कंपनी का ठेका है जिसमें फर्म द्वारा विद्युत मीटर रीडर कर्मचारियों को 2 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जिसकी शिकायत जनसुनवाई प्रणाली के माध्यम से की गई थी जिसमें कंपनी के द्वारा कहा गया कि विभाग से भुगतान होते ही विद्युत मीटर रीडर कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाए परंतु आज 2 माह से वेतन भुगतान अभी तक नहीं किया गया है जिसमें मई-जून का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण इसको रोना महामारी के समय विद्युत मीटर रीडर कर्मचारियों के परिवारिक भरण पोषण में काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
जबकि वेतन भुगतान हेतु पावर कारपोरेशन से आदेश है कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को वेतन का भुगतान होना सुनिश्चित किया जाए परंतु कंपनी द्वारा पावर कारपोरेशन के आदेश की अवहेलना की जा रही है साथ ही कंपनी द्वारा मजदूरी अधिनियम 1948 की अवहेलना की जा रही है जिसमें क्रम में मीटर रीडर द्वारा न्यूनतम वेतन के कम वेतन भुगतान भविष्य निधि व एसआई आदि अनंत समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को पीएम के अधीक्षण अभियंता व सहायक श्रम आयुक्त फतेहपुर के समक्ष विद्युत मीटर रीडर कर्मचारियों द्वारा पत्र दिया गया था जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की गई है और एक भी बिंदुओं पर समाधान नहीं किया गया है।
और कंपनी द्वारा अप्रैल के वेतन भुगतान जो कि 4 जुलाई 2021 को किया गया है उसमें से कर्मचारियों के वेतन से 5000 की धनराशि वायलेट के नाम पर काटी गई है जबकि अनुबंध में किसी भी वायलेट का प्रावधान नहीं कंपनी द्वारा अनुबंध के खिलाफ कार्य किया जा रहा है जो कि दंडनीय है जिससे कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है जिसके कारण कर्मचारी रीडिंग कार्य बंद करने हेत मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि 2 माह के बकाए वेतन का भुगतान कंपनी द्वारा किया जा रहा है न्यूनतम वेतन से कम वेतन भुगतान किए जाने की जांच कराएं एवं पूर्व में दिए गए पत्र के मुख्य बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें।इसमें उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के बैनर तले आवाज बुलंद की जिसमें जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप पूर्वांचल महामंत्री दीपक देहाती पंकज पाल राम चंद्र पाल पंकज उदय नारायण सौरभ वीरेंद्र देशराज शैलेंद्र आदि कर्मचारियों द्वारा धरना ज्ञापन का कार्य संपन्न कराया गया ।।:-
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।।