महुअरिया गांव में कनहर नदी में डूबकर युवक की मौत
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव में कनहर नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय राजेंद्र पुत्र जगदीश निवासी बेहरारेखपुरा थाना उज्जैन, जनपद भरतपुर, राजस्थान जो रेलवे ब्रिज का चैनल स्लीपर बदलने का काम करता था, गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे कनहर नदी में नहाते समय पैर फिसल जाने से डूब गया।
सूचना मिलते ही शेषनारायण पांडेय उपनिरीक्षक थाना विंढमगंज मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह