नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
हजारीबाग: बैंक ऑफ़ इंडिया मंगुरा शाखा मे इचाक के प्रधानमंत्री जीवन बीमा के तहत लाभुक सुरेंद्र कुमार को दो लाख का चेक सौपा गया। लाभुक सुरेन्द्र कुमार ने कहा की मै अपनी पत्नी रूबी कुमार जीवित रहते प्रत्येक वर्ष 436 रुपया का बीमा करवाया था. पत्नी बीमार होकर दुनिया मे चल बसी. मैंने बैंक मे जाकर शाखा प्रबंधक के पास क्लेम किया. क्लेम करने के एक माह के अंदर दो लाख रुपया बीमा का पैसा दिया गया. वही युवा नेता गौतम कुमार ने कहा की वर्तमान समय मे इंसान की जिंदगी और मौत का ठिकाना नहीं. कब किसी का जान चला जाय कोई भरोसा नहीं. अपने लिए न सही लेकिन अपने परिवार के सुरक्षा हेतु बीमा जरूर कराये.वही वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शुशांत कुमार ने कहा की 18 से 50 वर्ष तक के आयु के व्यक्ति बीमा के लिए मेरा शाखा से जरूर संपर्क करें. किसी भी प्रकार के मृत्यु होने पर लाभुक को इसका लाभ मिलेगा . बीमा की राशि खाता से स्वतः बीमा कंपनी 436 रुपया काट लेगी. चेक सौपने के दौरान क्रेडिट मैनेजर कार्तिक कुमार, रंजीत कुमार, व सुमित कुमार मौजुद थे.