शहर क्राइम ब्रांच ने 52 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) जब्त करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। इसमें एक महिला भी शामिल है। इनके पास से बरामद एमडी ड्रग्स 525 ग्राम है।शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस के पास एएमटीएस बस स्टॉप से आरोपियों को पकड़ा। ये दोनों ही मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें अजय प्रजापति (41) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रामगढ़ का रहने वाला है, जबकि आनंदी डामर (41) रतलाम जिले के गंगासागर की रहने वाली है। इनके पास से 525 एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 52 लाख 50 हजार रुपए है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, पानकार्ड, आधार कार्ड जब्त किया है।क्राइम ब्रांच के तहत रविवार को टीम को पुख्ता सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के मंदसौर से एमडी ड्रग्स लेकर दो व्यक्ति अहमदाबाद पहुंचने वाले