होशंगाबाद जिले में तेजी से जारी है मूंग खरीदी
किसानों को एसएमएस भेजे जाने की संख्या में की गई बढ़ोतरी
होशंगाबाद जिले में योजनाबद्ध तरीके से पुख्ता इंतजामों के साथ किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी कार्य तेजी से जारी है। जिला उपार्जन समिति द्वारा किसानों को भेजे जाने वाले एसएमएस की संख्या को बढ़ाकर दोगुना किया गया है। मूंग उपार्जन के लिए निर्धारित सभी 70 केंद्रों पर सुव्यवस्थित रूप से मूंग खरीदी की जा रही हैं। जिले में अभी तक 5525 किसानों 8098 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की जा चुकी हैं। कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों द्वारा मूंग खरीदी केंद्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर श्री सिंह कर रहे हैं सघन निगरानी
जिले में मूंग खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर होशंगाबाद श्री सिंह द्वारा प्रतिदिन ब्लॉकवार मूंग खरीदी कार्य की विस्तृत समीक्षा की जा रही। कलेक्टर द्वारा सभी अनुविभागों में मूंग उपार्जन कार्य की मॉनिटरिंग के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में सबडिविजनल लेवल कमेटी गठित की गई है ,जिनके द्वारा खरीदी केंद्रों का सतत भ्रमण कर नियमित समीक्षा की जा रही हैं।
होशंगाबाद इंडियन tv न्यूज़ चैनल से
ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र सिंह चौहान