नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग: जिला के समाहरणालय के समिप झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन आदिवासी समाज के हित में किया गया। जिसका मुख्य बिंदु सरना धर्म कोड लागू करो! रहा। जिले के सभी प्रखंडों से सभी प्रखंड अध्यक्ष , सचिव, सभी प्रखंड के पंचायत के सभी कार्यकर्ता सदस्य और समर्थकों ने भारी संख्या में भाग लिया बुलंदियों और जोशीले शोर के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदा! झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद ! के नारे लगाते हुए सरना कोड लागू करो! सरना कोड लागू करो! का नारा दिया। केंद्र से सरना कोड धर्म कोड 7 का मांग किया। वही आदिवासी मूलवासी और जंगल झाड़ के अस्तित्व को बचाने वाले की धर्म सरना सारण को धर्म कोड में अंकित करने का मांग किया। जिसमें पार्टी समर्थकों ने कहा की सरना धर्म सराय के पेड़ों की और पेड़ पौधों की उपासना करता है । यह प्राकृतिक के प्रतीक धर्म सरना धर्म है। सारना धर्म कोड अगर लागू नहीं किया जाता है, तो पार्टी के सहारा लेते हुए संजीव बेदिया ने कहा कि हमारी सरकार जाति जनगणना नहीं होने देगी। आगे झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने केंद्र सरकार भाजपा कि सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी झामुमो की सरकार झारखंड की सरकार ने सरना धर्म कोड को मंजूरी दे दी है । और केंद्र को मंजूरी देने के लिए भेजा गया है। पर भाजपा की सरकार आदिवासी मूलवासी को बरगला करके रखा है । झारखंड के आदिवासियों के हित में सरना धर्म कोड लागू नहीं होने देना चाहती है। बेदिया ने आगे कहा कि जब तक केंद्र सरकार सरना धर्म कोड लागू नहीं करेगा ! तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन करेगा। जब तक सरना कोड पास नहीं होगा! तब तक जाति जनगणना झारखंड में नहीं होगा। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता केंद्रीय संचालक कमल नारायण सिंह ने कहा कि हम सब ने विधानसभा से सरना धर्म कोड को पास कर केंद्र को पास करने के लिए भेजा। पर केंद्र में बीजेपी की सरकार भाजपा की सरकार पूरे देश के आदिवासी के अस्तित्व को मिटाना चाहती है। आगे कहां की भाजपा के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं । केंद्र से मांग है के आदिवासी के हित में सरना धर्म कोड लागू करो। जिस तरह से जैन,सीख,हिंदू, मुस्लिम ,बुद्ध के लिए लागू किया गया है। सरना धर्म कोड भी आदिवासियों के लिए लागू करें । जब तक सरण कोड लागू नहीं किया जाता है । तब तक हमारी सरकार आंदोलन करती रहेगी और जाति जनगणना नहीं होने देंगी। मुख्य अतिथि और अभिभावक के रूप में कमल नारायण सिंह , जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ,बरकट्ठा विधायक केंद्रीय समिति के सदस्य जानकी प्रसाद यादव, केंद्रीय सदस्य राणा जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, पार्टी के केंद्रीय सदस्य हसीर खान, केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, पार्टी के रामकिशन मुर्मू, दारू प्रखंड के अध्यक्ष छत्रधारी प्रसाद , रविंद्र प्रसाद, इचाक के राजेश कुमार मेहता संघ सभी प्रखंड के अध्यक्ष और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।