खबर सहारनपुर से
थाना नानौता पुलिस व बदमाश के बीच भीषण मुठभेड़
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते
एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों का धरपकड़ अभियान तेजी के साथ लगातार जारी
थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार व उनकी पुलिस टीम के साथ बाईक सवार बदमाश का हुआ आमना सामना
कल देर रात इस आमने सामने की भीषण मुठभेड़ में बाईक से भाग रहे बदमाश के पेर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
घायल/गिरफ्तार चैर/बदमाश के कब्जे मौके से चोरी किये गये 2 कंगन, 1 गले का लॉकेट,1 अगूँठी,1 जोडी टोप्स पीली धातु,3 जोडी पाजेब,2 अगूँठी नगदार,2 कडे,1 सिक्का सफेद धातु,4 नग,1 देशी तमंचा,2 खोखा/2 जिन्दा कारतूस एवम 1 मोटर साइकिल स्पलेंडर रंग काला बिना नम्बर प्लेट बरामद
कल दूर रात थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ भिड़े चोर/बदमाश से आधा घंटा चली इस भीषण मुठभेड़ में बाईक सवार बदमाश को लगी गोली,हुआ अस्पताल में भर्ती।घायल/गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से चोरी के लाखों के जेवरात,अवैध असलहा एवम बिना नम्बर प्लेट लगी बाईक हुई बरामद।आपको बता दें,कि,गत रात्रि में थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मय दल बल के साथ ग्राम हिमामपुर नहर पुलिया पर चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक तभी एक बाईक सवार संदिग्ध व्यक्ति ग्राम भारी नहर झाल की और से आता दिखाई दिया,जिसको टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया गया,तो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति अपनी बाईक वापस मोडकर भागने लगा। जांबाज पुलिस टीम द्वारा भी अपनी हिम्मत का परिचय देते हुए बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया।कि तभी जल्दबाजी में बाइक फिसलकर गिर जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम को अपनी पीछे आता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लग जाने के कारण बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान युनूस पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला अफगनान कस्बा व थाना नानौता के रूप में हुई।घायल/गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से चोरी किये गये 2 कंगन,1 गले का लॉकेट,1 अगूँठी,1 जोडी टोप्स पीली धातु के,,3 जोडी पाजेब,2 अगूँठी नगदार,2 कडे,1 सिक्का सफेद धातु का,4 नग व 1 देशी तमंचा,2 खोखा/2 जिन्दा कारतूस एवम 1 मोटर साइकिल स्पलेंडर रंग काला बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया था।उक्त बदमाश थाना नानौता पर पंजीकृत धारा 305(1)/331(4) बीएनएस के मुकदमे मे वांछित चल रहा था।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़