देवबन्द पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाबर गाड़ा व फैसल को किया गिरफ्तार
मुठभेड़ मे बाबर गाड़ा के पैर मे लगी गोली, पुलिस कर्मी बचे बाल बाल
एसएसपी रोहित सजवान के दिशा निर्देशन मे एसपी ग्रामीण सागर जैन के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर के कुशल नेतृत्व मे देवबन्द पुलिस टीम का अपराधियों के खिलाफ कड़ा अभियान
देवबन्द थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर अपनी टीम के साथ कासिमपुरा फाटक से आगे खनजा नहर की पुलिया पर वाहनो की चेकिंग कर रहे रहे थे तभी एक मोटर साइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश हड़बड़ाहट मे बाईक फिसलकर गिर गए और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर खेतो की तरफ भागने लगे पुलिस ने आत्म रक्षार्थ गोली चलाई तो जिसमे एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल हो गया और जिसकी पहचान बाबर पुत्र बदर निवासी पक्का बाग़ देवबन्द के रूप मे हुई वहीं दूसरा बदमाश अँधेरे का लाभ उठाकर खेतो मे छिप गया जिसे पुलिस ने काबिंग कर गिरफ्तार किया उसकी पहचान फैसल पुत्र इनाम निवासी कायस्थवाडा के रूप मे हुई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है
बदमाशों से पुलिस ने लुटा गया 01 मोबाइल फोन, नकदी, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल, 01 तमँचा, 01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है!
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है इसके विरुद्ध पूर्व मे भी आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत है!
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़