*शिवरी मोहान रोड स्थित कूड़ा प्लांट बना गायों का श्मशान घाट*
लखनऊ मोहान रोड शिवरी चौराहा कुछ दूरी पर बहुत ही बड़ा कूड़ा प्लांट बना हुआ है
पूरे लखनऊ का कूड़ा यहीं पर आता है
लेकिन जब सूत्रों से पता चला की नगर निगम की गाड़ियों में में कूड़े की जगह डंपर में मरी हुई गाय आती है
लगभग 1 दिन में 5 डंपर में पूरी खचाखच भर के मरी हुई आती है गाय
लेकिन हम इनको सबूत के साथ पकड़ना चाहते थे 7 जुलाई 2021 को लगभग शाम के टाइम सूबे की आवाज की टीम मौके पर पहुंच गई जब डंपर से मरी हुई गाय कूड़ा प्लांट शिवरी में फेकी की जा रही थी
कैमरे को देखकर डंपर गाड़ी नम्बर UP41 T7467 का ड्राइवर भाग निकला
लेकिन कुछ वहां पर मौजूद लोगों ने बताया की यहाँ यह खेल तो रोज होता यहाँ रोज आयसे ही मरी हुई गए लाते है कूड़े के नीचे दबा दिया जाता है
एक लेबर पर जब सूबे की आवाज़ की टीम ने दबाव डाला तो उसने पूरी सच्चाई बताना शुरू की उसने बताया कि
जानकीपुरम में स्थित लक्ष्मण गौशाला से रोजाना 20 से 50 गाय मरती हैं और उसने बताया की उनको खाने के लिए सिर्फ भूसा और काला नमक दिया जाता है
और कुछ नहीं दिया जाता तो बताओ बेजुबान जानवर भूख से तड़प तड़प के मर रहे है
क्या ये गाय हत्या नही है जो सरकार की तरफ से आता है वह अपने जेब में रखते हैं और बेचारी गाय तड़प तड़प के मर रही है यह तो सबसे बड़ी गौ हत्या हो रही है उत्तर प्रदेश में ऐसे अपराधियों पर अब सरकार कौन सी धारा लगेगी
क्योंकि बेजुबान जानवर किससे कहेंगे
आयसे अपराधियो को कौन सी सजा होगी इन बेजुबान जानवर की हत्या करने की भी कोई सजा हो तो
ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए
रिपोर्ट , सन्नी