*होशंगाबाद*
नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जन जागरूकता लाने के लिए कोरोना वॉलिंटियर सक्रिय भूमिका निभा रहे है | नर्मदा महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साहिल तिलोटिया ने लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा एवं माक्स लगाने की समझाइश दी |
स्वयंसेवक साहिल तिलोटिया ने बताया कि अभी ओपन बुक एग्जाम की कॉपी जमा करने के लिए विद्यार्थी कॉलेज में आवागमन कर रहे हैं |
विद्यार्थी को वही समझाइश भी दी जा रही है कि अभी कोरोनावायरस अभी नहीं गया है
सभी को दूरी ओर माक्स लगा कर रहने की समझाइश भी दे रहे हैं| वही एक तरफ त्रिलोक नाथ, ग्राम सहयोगी रामकुमार चौरे , देवेंद्र नागबंसी, विकास इवने उपस्थित रहे|
होशंगाबाद इंडियन tv न्यूज़ चैनल से
ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र सिंह चौहान