नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो हजारीबाग
ड्रग्स पेडलरो और जुआ खोरिओं को अविलम्ब गिरफ्तार करें प्रशासन – गौतम
हजारीबाग/इचाक: आये दिन हो रहे लूट, छिंतई, चोरी, डकैती, मर्डर से त्रस्त होकर आक्रोश मे विरोध सह जागरूकता अभियान निकाला. कार्यक्रम मे आयोजन करता आदर्श युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार के नेतृत्व मे किया गया. विरोध सह जागरूकता कार्यक्रम मे युवा समाजसेवीओं ने तख्ती लेकर पुराना काली मंडा से होते हुए संपूर्ण बाजार भ्रमण कर ड्रग्स पेडलरो को अविलम्ब गिरफ्तार करो, जुआ और नशाखोरी बंद हो, इचाक को सफ़ेद जहर से बचाना होगा इत्यादि का नारा लगा. वही गौतम कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर इचाक मे प्रसाशन ड्रग्स, गांजा, जुआ पर पुर्ण रूप से बंद नहीं करेंगी तो हमलोग संपूर्ण इचाक को बंद करने का आह्वाहन करेंगे. बरकट्ठा विधानसभा के पुर्व प्रत्यासी बेटेश्वर मेहता ने कहा की इस सरकार मे नशा चरम पर है. आज युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा तो ये सरकार व प्रसाशन का श्रेय जाता. जागरूकता रैली मे कुरहा मुखिया प्रतिनिधि राकेश मेहता, बरकाखुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत मेहता, पसस प्रदीप मेहता, पक्स अध्यक्ष राजेश मेहता,जेमम के नेता मुरली मेहता,आदर्श युवा संगठन के जिला सचिव कुलदीप मेहता, रंजीत कुमार,कमल कुमार, पप्पु कुमार, सिट्टू सिंह राजपूत, सुनील वैध राम सेवा संगठन के अध्यक्ष सुजीत कुमार, मौलाना मुख़्तार, मंटू कुमार, मनोज साव,इंद्रदेव मेहता, कौशल प्रसाद मेहता, डा प्रमोद, गजेंद्र प्रजापति, मनोज मेहता इत्यादि लोग मौजूद थे.