पुलिस द्वारा जन चेतना शिविर में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में दी जानकारी
ग्वालियर। दिनांक 14.06.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक(अजाक) ग्वालियर रेंज गजेंद्र सिंह वर्धमान एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक ग्वालियर विजय तोमर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14.06.2025 को थाना प्रभारी अजाक ग्वालियर श्रीमती अनीता गुर्जर द्वारा मय थाना स्टाफ के दीनदयाल नगर क्षेत्र में जन चेतना शिविर लगाया गया और उपस्थित लोगों को एससी/एसटी अधिनियम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
दीनदयाल नगर में आयोजित जन चेतना शिविर में थाना प्रभारी अजाक ग्वालियर श्रीमती अनीता गुर्जर द्वारा उपस्थित लोगों को सामंजस्य बिठाने तथा अत्याचार निवारण अधिनियम अनुसूचित जाति जनजाति समुदायों के विरुद्ध अत्याचार की रोकथाम हेतु एसटी/एसटी एक्ट 1989 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के विरुद्ध अत्याचार की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14566 तथा टोल फ्री नं. 18002021989 के संबंध में उपस्थित लोगों को बताया गया। शिविर में अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और उन्हे शासन द्वारा समाज के कमजोर वर्ग एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जन चेतना शिविर में जागरूकता संबंधी पंपलेट चस्पा किये गये और अत्याचार निवारण अधिनियम के संबंध में लोगों को जागृत करने के संबंध में पंपलेटों का भी वितरण किया गया।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव