दवा लेकर जा रहे हैं युवक की बाइक को तेज रफ्तार कर ने मारी टक्कर
फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार दोपहर के बाद नेशनल हाइवे पर गांव पट्टी के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर के बाद जिला रामपुर के कस्बा व कोतवाली मिलक निवासी रतनलाल बाइक के द्वारा बरेली से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। दिल्ली हाइवे पर गांव पट्टी के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिससे वह बाइक समेत रोड किनारे खाई में गिरकर गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उनको खाई से बाहर निकाला।एंबुलेंस बुलाकर उन्हें बरेली अस्पताल भेज दिया।उन्हें पैरों से खड़े नहीं हो मिलने और सिर में गहरी चोट के कारण उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली