उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के मेरठ में हुए त्रिवार्षिक चुनाव के उपरांत नवनियुक्त चुने गए पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को संगठन के संविधान की शपथ ग्रहण कराई। समारोह में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सहारनपुर से मोल्हड मल गर्ग गंगोह तथा दिनेश माहेश्वरी को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष नरेश गोयल को प्रांतीय उपाध्यक्ष, बृजपाल सहगल को प्रांतीय मंत्री, संजय सैनी को प्रांतीय मंत्री, एकांश अग्रवाल को युवा प्रांतीय मंत्री निर्वाचित होने पर शपथ ग्रहण कराई गई।
समारोह में सहारनपुर से महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील राणा, युवा महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंगल, युवा जिला मंत्री शशांक गोयल, शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़