हाईवे पर बाइक को बचाने के चक्कर में कार क्षतिग्रस्त, कार में सवार यात्री सुरक्षित..
बिहारीगढ़: दिल्ली से देहरादून यात्रियों को लेकर जा रहा कार चालक सहारनपुर रोड स्थित बुग्गावाला थाना क्षेत्र के अमानतगढ में इण्डियन आयल पेट्रोल पंप के सामने किसी तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कार के सेफ्टी बैग खुल जाने से कार चालक संजय कुमार सुरक्षित बच गया। जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, कार में दो यात्री सवार थे दोनों सकुशल है जिन्हें देहरादून से दूसरी अन्य कार मंगवाकर भेजने की इंतजार हो रही है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़