कमासिन में सनातनी सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया संगोष्ठी का कार्यक्रम।
खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन अंतर्गत श्री यमरेही नाथ मोक्ष धाम के स्थान का है जहां पर आज सनातन सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित श्री श्रवण कुमार जी महाराज के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने कार्यकर्ताओं सहित श्री यमरेही नाथ स्वामी भोले बाबा के मंदिर में माथा टेका और हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें सनातन धर्म की रक्षा एवं भाभी पीढ़ी के संस्कारों में प्रेरणा भरने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा की धर्म की रक्षा करने के लिए एवं भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए हमें एकजुट होकर सभी गांव गांव में जाकर प्रचार प्रसार करना है और अपनी भारतीय संस्कृति और सनातनी हिंदुत्व को बचाने के लिए हमें जागरूक होना है कार्यक्रम के दौरान लखनपुर के पूर्व प्रधान राजकुमार शुक्ला, शांति सागर ,रवि प्रकाश द्विवेदी, विद्यासागर, नितिन, आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया वहीं पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंडल महामंत्री उमानंद सिंह द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया कार्य में मौजूद ज्ञान सागर एडवोकेट ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट