दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह घटना मंगलवार को लगभग 2 बजे की है। समसुद्दीन और हसमुद्दीन, दोनों पुत्र स्वर्गीय शहाबुद्दीन के चार मवेशी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मर गए।
*घटना की जानकारी*
ग्राम प्रधान दिघुल जगतनारायण ने पशु चिकित्सक और लेखपाल को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित पशुपालकों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
*महिला की स्थिति*
राबिया खातून, पत्नी स्वर्गीय नईमुद्दीन निवासी दिघुल भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उनका इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह