उरई(जालौन):
पीडीए की ताकत से बनेगी प्रदेश में सपा की सरकार- बृजेश कठेरिया
समाजवादी पार्टी की पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन डकोर ब्लॉक के गांव धुरट में किशनी विधायक बृजेश कठेरिया के मुख्य आतिथ्य और सपा नेता महेंद्र कठेरिया के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की। संचालन महेश सर द्विवेदी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने कहा कि समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन किया है जिसमें पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग के अलावा अगड़ी जातियों के वे लोग शामिल हैं जिन्हें उपेक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि पीडीए वर्ग के लोगों की ताकत से विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में विधायक जीतेंगे और प्रदेश मे सपा की सरकार बनेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कठेरिया समाज को एकजुट होकर पीडीए को मजबूत बनाने की अपील भी की। जिला अध्यक्ष दीपराज ने कहा कि पीडीए की ताकत ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है। भाजपा तरह तरह के हथकंडे अपना कर पीडीए के लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोगों को किसी की बातों में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोगों के दुख और मुसीबत में साथ खड़ी होगी। महेंद्र कठेरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी में पीडीए की बढ़ती ताकत को देखकर भाजपा घबरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी पिछड़े,दलितों,
अल्पसंख्यकों के हित में काम नहीं किया है और ना कभी करेगी । इसलिए पीडीए के लोगों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करना है। महेश शिरोमणि ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो खुलकर पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक और शोषित बंचितो तथा संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।भाजपा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए फार्मूला हजम नहीं हो रहा है इसलिए भाजपा पीडीए के लोगों के साथ भेदभाव पूर्ण कार्य कर रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गिरथान, बृजेश कठेरिया,अमन यादव,जमालुद्दीन,महेंद्र कठेरिया, वेद प्रकाश यादव कंचन राजपूत, बीनू यादव ,दिनेश यादव, बबलू अहिरवार, संजू कठेरिया, राजू महाराज, महेश शिरोमणि,अनुराधा कठेरिया ,जीनू वर्मा , शैलेंद्र श्रीवास, शबीउद्दीन, राहुल यादव, कार्तिकेय पटेल, पंकज दीक्षित,बबलू पाल राममोहन ,दया शंकर, राकेश यादव, धीरेंद्र यादव, पंकज यादव, प्रताप यादव जितेंद्र कठेरिया, सुरेंद्र राजपूत ,अमन यादव, छत्रपाल यादव, लखन प्रधान,लला प्रधान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश