भाकियू तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ संजीव तोमर ने भरी हुंकार,
कहा: गोली और लाठी तैयार रखे प्रशासन, हम मर जायेंगे लेकिन कार्यकर्ताओ के लहू का बदला लेंगे…
मुज़फ्फरनगर। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर नई मंडी थाने में धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद आज भाकियू तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने की। मीटिंग में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि जो नई मंडी कोतवाल ने ताली बजाकर कार्यकर्ताओ पर लाठियां भांजी है, उसका जवाब बड़ी निडरता से दिया जाएगा। अकेला कोतवाल खुद किसानों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता। उच्च अधिकारियों की बिना मर्जी के किसानों पर लाठियां नहीं भांजी गई, इसलिए 2 जुलाई को हर जिले से कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर आएंगे।
प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि एक-47 मंगा ले और मैगज़ीन पूरी लोड होनी चाहिए, हम देखेंगे इनकी गोलियों में दम है या हमारे सीने ज्यादा मजबूत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि जिसे उस दिन अपनी भैंस का दूध निकालना है तो वो ना आये।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़