खबर सहारनपुर से
थाना चिलकाना,थाना फतेहपुर,थाना जनकपुरी एवम थाना नकुड प्रभारियों की बडी कार्रवाई
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर
थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित युवक गिरफ्तार
इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम को मिली दूसरी बड़ी कामयाबी,दहेज हत्याकांड में फरार पति विशाल 3 दिन में हुआ गिरफतार
थाना फतेहपुर प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले 2 लोगो का शांतिभंग में किया चालान
थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी
एआरटीओ चैकिंग के दौरान अवैध खनन से भरे ट्रक को लेकर भागने वाला चालक/स्वामी चढ़ा जनकपुरी पुलिस के हत्थे
थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम की पुलिस टीम की एक नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई,21 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार
इस समय पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते एवम एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल व एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में छोटे/बड़े अपराधियों पर थाना प्रभारियों की कार्रवाई बड़े ही तेजी के साथ चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करने वाले थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनै वाले फरार एक युवक संगम पुत्र स्व,नीरज निवासी बड़गांव थाना चिलकाना को उसके घर पर दबिश देते हुए किया गिरफतार।इसके अलावा इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक श्याम सिंह ने दहेज हत्याकांड में फरार एक युवक को 3 दिन के अंदर किया गिरफतार।आपको बता दें,कि गांव बडकला थाना फतेहपुर निवासी अरूण कुमार पुत्र सुलेखचंद ने दिनांक 17-6-2025 को थाना चिलकाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी को एक लिखित तहरीर देते हुए वादी की बहन को उसके ससुराल वालों द्वारा कम दहेज लाने पर उसकी बहन का उत्पीड़न करने तथा उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था।जिस मामले को गम्भीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी एक टीम का गठन करते हुए हत्यारों की तलाश में लगा दी।पुलिस टीम ने भी उक्त मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विशाल पुत्र जगपाल निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर को सुल्तानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।जबकि थाना फतेहपुर प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सजल कुमार ने अपनी सहयोगी टीम के साथ क्षेत्र में दंगा फसाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए एक युवक जुल्फाम पुत्र जान मौहम्मद निवासी ग्राम भोगपुर का शांतिभंग में किया चालान।इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष सचिन पूनिया की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सौरभ यादव ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लोगों से लड़ाई झगड़ा कर क्षेत्र के शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक और अभियुक्त नौशाद पुत्र लतीफ निवासी कलालवटी का शांतिभंग में किया चालान। इसके अलावा थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी विवेक वैधवान ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एआरटीओ चैकिंग के दौरान अवैध खनन से भरे ट्रक को मौके लेकर फरार होने वाले ट्रक चालक गुलबहार पुत्र यासीन निवासी ग्राम बुढ़नपुर थाना गंगौह को ट्रांस्पोर्ट नगर सड़क दुधली की और जाने वाले रास्ते से किया गिरफतार।पुलिस ने खनन से भरे ट्रक को भी बरामद कर लिया है।यह कार्रवाई खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे की शिकायत पर तत्काल की गई।जबकि थाना नकुड प्रभारी अविनाश गौतम,के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक आजाद सिंह एवम रणवीर सिंह ने अपनी एक बडी पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान बाईखेडी कट के पास से शाहरुख पुत्र जुलफान निवासी ग्राम घाटमपुर को 21 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया गिरफतार।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़