नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के द्वारा कौशल विकास पर ऑनलाइन जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन
हजारीबाग: दिनांक 19 जून 2025 को झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के द्वारा कौशल विकास पर ऑनलाइन जागरूकता सत्र का आयोजन हुआ । इसमें विभावि के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट), तथा एमसीए के लगभग 70 छात्रों ने भाग लिया । यूसेट के निदेशक डॉ० आशीष कुमार साहा ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को आज की आवश्यकता के अनुसार कौशल विकास करने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही साथ झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में मौजूद अत्याधुनिक मशीनों के एम० ओ० यू० के अंतर्गत उपयोग करने की बात की। झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के ट्रेनिंग के विभाग अध्यक्ष मंगल टोप्पो ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से टूल रूम में मौजूद सुविधाओं तथा कोर्सेज के विषय में जानकारी दी।साथ ही साथ इंटर्नशिप के अवसरों की भी चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ० विनोद रंजन,कोऑर्डिनेटर स्किल डेवलपमेंट, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, के द्वारा किया गया।इस सत्र में डॉ० गंगानंद सिंह, नैक कोऑर्डिनेटर, विभावि, अवधेश कुमार, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के विभाग अध्यक्ष, डॉ राकेश कुमार सिंह समेत अनेक शिक्षक जुड़े हुए थे। मंच संचालन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विभाग अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने किया।