खबर सहारनपुर से
थाना सदर बाज़ार पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 घायल सहित 03 वाहन चोरअभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस की तत्परता से बदमाशों से मुठभेड़ के बाद बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफास मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर चोरी की 13 मोटरसाइकिल 01 स्कूटी व 01 तमंचा/ कारतूस 315 बोर बरामद किये गए जिसके संबंध मे एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि ये लोग शातिर किस्म के बदमाश है ये लोग चोरी की मोटरसाइकिल स्कूटर उतराखंड, हरियाणा, दिल्ली एन सी आर्मी फ़र्ज़ी कागज़ात बनाकर बेचने का काम करते थे गिरोह अंतरराज्यीय नेटवर्क चलाता है जो जगह जगह से मोटरसाइकिल चोरी के बेचने का काम करता था गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार रोजन्त त्यागी उप निरीक्षक मौ जहांगीर,उप निरीक्षक राजकुमार गौतम,उप निरीक्षक मुनेंद्र सिंह,हैड कांस्टेबल अनुज कुमार, कॉन्स्टेबल हिमांशू, धीरज, विशाल शामिल रहे
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़