शातिर नशा तस्कर को 75 ग्राम स्मैक के साथ मिर्ज़ापुर पुलिस ने पकडा 11600 /- रुपये नगद व 01 इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद..
सहारनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्ज़ापुर पुलिस टीम द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान नशा तस्कर अभियुक्त तारीक पुत्र सत्तार निवासी ग्राम असगरपुर थाना मिर्ज़ापुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 75 ग्राम अवैध स्मैक व 1600/- रुपये नगद व 01 इलेक्ट्रानिक काँटा भी हुआ बरामद। थाना मिर्जापुर पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़