गुना के ग्राम म्याना में हुआ विशाल जिलास्तरीय सत्संग कार्यक्रम।
गुना आपको बता दे कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को गुना जिले के म्याना कस्बा में दुर्गा मैरिज गार्डन में संत रामपाल जी महाराज जी का विशाल जिलास्तरीय सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ, यह नई सराय रोड पर स्थित है। संत रामपाल जी महाराज जी के ज्ञान की आज देश ही नहीं दुनिया में चर्चा चल रही है। उनके द्वारा किए जा रहे समाज सुधार के काम सराहनीय है, जैसे बिना दहेज की शादियां करवाना, निर्धन और गरीब अपाहिज लोगों के लिए मकान बनाकर देना, उनके बेटा बेटियों को शिक्षा के लिए किताबें दिलवाना, बैग दिलाना स्कूल की फीस भरना आदि कार्यों की पूरे देश ही नई दुनिया में तारीफ की जा रही है। इधर गुना जिले में भी दिन प्रतिदिन संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग प्रचार प्रसार आसमान बुलंदियों को छू रहा है। लोग उनके ज्ञान को समझ कर उनसे जुडते जा रहे हैं। संत रामपाल महाराज जी के अनुयायियो की बात करें तो उनका दाबा है कि संत रामपाल जी महाराज जी से नाम दीक्षा लेने के बाद जो सुख हमें मिले हैं वह आज तक पिछले जीवन में कभी प्राप्त नहीं हुए। झमाझम और रिमझिम बारिश के बावजूद भी सत्संग में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और चार घंटे बैठकर सत्संग सुना एवं उनकी बातों को जीवन में अमल में लाने की बात श्रद्धालुओं ने कही।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट