ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
22/06/2025
चोरी के आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस की कार्यवाही
जगदलपुर बस्तर,22 जून 2025/पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 21.06.2025 को शहीद पार्क के सामने से हुई मोटर सायकल की चोरी को 24 घण्टे के अंदर किया बरामद करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता। ज्ञात हो कि प्रार्थी चमरा बघेल नि. कंगोली के द्वरारा रिपोर्ट दर्ज कराया की शहीद पार्क जगदलपुर के सामने से दिनांक 21.06.2025 के मो.सा. स्प्लेण्डर क्र. सी.जी. 17 के.व्ही 4837 किमती 90,000/- रू. को चोरी कर ले गया है जिसका रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा,अति.पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा
था, पता-तलाश दौरान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदिग्ध आरोपी कृष सोनी पिता शक्ति सोनी उम्र 18 साल
02 माह नि. महारानी वार्ड 14 बंगालीपारा जगदलपुर थाना कोतवाली जगदलपुर, से पुछताछ कर आरोपी के
कब्जे से जप्त सम्पत्ति मो.सा. स्प्लेण्डर क्र. सी. जी. 17 के.व्ही 4837 किमती 90,000/- रू.
बरामद कर, 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी
निरीक्षक भोलासिंह राजपुत
उपनिरीक्षक प्रआर.आरक्षक छबील टांडेकर अजय साहु, कोमेश्वर बघेल, अनंतराम बघेल
नकुल नुरूटी, संतु बंजारे