बिल्डिंग का कार्य करते समय युवक की करंट लगने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।
मर्का गांव में बिल्डिंग का कार्य करते समय 21 वर्षीय युवक की करेंट लगने से मौत हो गई,, जैसे ही परिजनों ने देखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरो द्वारा परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
खबर जनपद बांदा के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का गांव का रहने वाला राजकरण पुत्र बच्छराज 21 वर्ष यह रविवार की सुबह बिल्डिंग का कार्य कर रहा था। तभी करेंट की चपेट पर आ गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो राजकरण को गंभीर हालत देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मृतक के घर मौके पर पहुंची मरका थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक राजकरण एक बहन व पांच भाइयों में सबसे छोटा था, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां गायत्री देवी पिता बच्छराज सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता,
विनय सिंह की रिपोर्ट