कार ने मारी टक्कर, पांच लोग घायल
दुद्धी सोनभद्र।कस्बे में रविवार की देर रात एक सड़क दर्दनाक हादसा हुआ । एक कार ने शादी समारोह से घर लौट रहे पांच लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में आधे घंटे तक कोई चिकित्सक और नर्स नहीं आया, जिससे उन्हें दर्द से तड़पते रहना पड़ा। घायलों ने बताया कि वे सभी डीआर पैलेस होटल से शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे,इसी बीच कार ने अचानक टक्कर मार दी।
घायलों ने बताया कि कार चालक भी डीआर पैलेस में शादी समारोह में शामिल था और टक्कर के दौरान वह नशे में धुत था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ।
घायलों की पहचान राहुल मसीह 24 पुत्र गुड्डू मसीह निवासी कस्बा वार्ड नं० ग्यारह और श्वेता मसीह 28 पुत्री जयवंत मसीह, अर्चना दास 31 पत्नी अमित दास व उनकी 12 वर्षीय पुत्री अनुष्का दास ,ग्लेडिस मसीह 56 पत्नी जयवंत मसीह के रूप हुई । सभी मल्देवा गांव के निवासी हैं और उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह